֍:सुप्रीम कोर्ट ने की आलोचना§ֆ:सुप्रीम कोर्ट ने 23 अक्टूबर को हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश ना लगा पाने को लेकर दोनों राज्यों3 की सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि यहां इस समस्याअ से निपटने के लिए पर्याप्तद कार्रवाई नहीं की गई. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्णीय करते हुए कहा कि स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण में रहना सभी नागरिकों का मौलिक अधिकार है. §֍:किसानों पर एफआईआर दर्ज§ֆ:
सोमवार से हरियाणा में पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई देखने को मिल रही है. कई जिलों में किसानों पर एफआईआर दर्ज करने, गिरफ्तारी, जुर्माना और फसल पोर्टल पर रेड एंट्री जैसी कार्रवाई की जा रही है. इसे लेकर किसान नेताओं और संगठनों ने रोष जताया है. किसान संगठनों ने मांग की है कि सरकार इस तरह की कार्रवाई न करे और पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी उपलब्ध कराए. वहीं, 1000 रुपये प्रति एकड़ की सब्सिडी को भी बढ़ाए.
§֍:दिल्ली की हवा हो रही खराब§ֆ:पराली जलाने के कारण खेत की मिट्टी तो खराब होती ही है साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ता है. पराली का धुंआ राज्यों के साथ राजधानी दिल्ली की हवा को भी प्रभावित करता है. राजधानी में प्रदूषण इतना बढ़ जाता है कि यां सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. यहां तक की लोगों को आंखों में जलन होने जैसी समस्या एं झेलनी पड़ती हैं. इससे सबसे ज्याीदा खतरा बच्चों , बुजुर्गों और बीमार लोगों को होता है. §֍:हरियाणा सीएम ने दी जानकारी§ֆ:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि हमारी सरकार पराली न जलाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1,000 रुपये सहायता दे रही है. हम इस राशि को और बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. सीएम नायब सैनी ने कहा, ”मैंने हाल ही में एक बैठक में अधिकारियों से कहा है कि अगर सब्सिडी बढ़ाने की जरूरत है तो बढाएं और किसानों को पराली प्रबंधन की जरूरी मशीनें उपलब्ध कराएं.” §रबी सीजन के आते ही पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान खेतों में पराली जलाना शुरु कर देते हैं. इससे वायु में प्रदू,ण बढ़ जाता है, जो कि राज्यों समेत दिल्ली-एनसीआर को भी प्रभावित करता है. इसको लेकर प्रशासन ने किसानों को चेतावनी दी हुई है. साथ ही कई चीजों पर पाबंदियां भी लगाई गई हैं, लेकिन पराली जलाने की शिकायतें अब भी सामने आ रही हैं. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा की सरकारों को फटकार लगाई है. साथ ही केंद्र सरकार को पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ जुर्माना बढ़ाने को कहा है. न्यूमज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार को हरियाणा के कैथल जिले और करनाल-जींद रोड क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं सामने आईं. वहीं पंजाब में अमृतसर के हरदो पुतली गांव और बरनाला के हंडियाया गांव में भी पराली जलाने की घटनाएं सामने आईं.

