• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जम्मू का उद्घाटन किया

Fiza by Fiza
February 21, 2024
in समाचार
0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जम्मू का उद्घाटन किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:एम्स जम्मू के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 15 नए एम्स जोड़े हैं, जिनमें अकेले जम्मू-कश्मीर में दो एम्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एम्स जम्मू के शुभारंभ के बाद, जम्मू के लोगों को अब विशेष चिकित्सा उपचार के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें बहुमूल्य समय और संसाधनों की बचत करने में मदद मिलेगी।प्रधानमंत्री ने देश के सभी क्षेत्रों में आधारभूत अवसंरचना के परिवर्तन की तीव्र गति पर प्रकाश डाला। उन्होंने 2047 तक भारत के विकसित भारत बनने के अपने दृष्टिकोण को दोहराया और लोगों से उस अपील की कि वे विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्तष करने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि विकसित जम्मू-कश्मीर विकसित भारत की पूर्व-आवश्यकता है और जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक और उत्थान परियोजनाओं का उद्देश्य उस दृष्टिकोण को वास्तविकता में पूरा करना है।इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एम्स जम्मू के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंरने कहा कि एम्सम जम्मून के शिलान्यास से उद्घाटन तक का पूरा कार्य केवल 5 वर्षों में संपन्नो हुआ।


§ֆ:जम्मू कश्मीलर के उपराज्य पाल श्री मनोज सिन्हा ने केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों की कई लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंनने कहा कि चाहे वह हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लिए केंद्रीय योजनाओं का विकास और लाभ पहुंचाना हो या क्षेत्र में दो एम्स का प्रावधान करना हो, केन्द्रा सरकार ने यहां के लोगों आशाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में परिवर्तन देखा गया है, विशेष रूप से क्षेत्र के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के परिदृश्य में सुधार हुआ है, आतंकवाद में लगभग 75 प्रतिशत की कमी आई और निवेश तथा नए अवसरों की वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर भारत का एकमात्र ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां एम्स, आईआईटी, आईआईएम और अन्य प्रतिष्ठित संस्थान हैं।कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में आधारभूत अवसंरचना के विकास में गति के लिए केन्द्र सरकार ने इस क्षेत्र को विशेष महत्वक दिया है। उन्होंने कहा कि इनमें से कई विकास परियोजनाएं आरंभ से ही बहुत महत्वाकांक्षी थीं और यह सुनिश्चित करने के लिए कि विकास अंतिम छोर तक पहुंचे, उन्हें सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री को श्रेय देते हुए धन्यकवाद दिया।



§ֆ:§۩:Uploads/NewsImages/21-02-2024/tAl8wlSUMtiSJynTvSGY.jpg|§प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में विभिन्न अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास भी किया तथा केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।इस अवसर पर जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू से सांसद श्री जुगल किशोर शर्मा उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 4 से बढ़कर 12 हो गई है। इसी तरह, इसी अवधि में, जम्मू-कश्मीर में एमबीबीएस सीटें दोगुनी से भी अधिक 500 से बढ़कर 1300 हो गई हैं।’ उन्हों ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले पहले जम्मू-कश्मीर में कोई पीजी मेडिकल सीट नहीं थीं और आज केंद्र शासित प्रदेश में 650 पीजी मेडिकल सीटें हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 35 नए नर्सिंग और पैरामेडिक कॉलेज भी खुल रहे हैं, जिससे नर्सिंग सीटों में भी काफी वृद्धि होगी।

Previous Post

जापान ने भारत में विभिन्न क्षेत्र की नौ परियोजनाओं (ओडीए) ऋण देने की प्रतिबद्धता जताई

Next Post

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने लातूर में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया

Next Post
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने लातूर में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने लातूर में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.