ֆ:
पीएम मोदी ने कहा कि जिस पार्टी का यह हाल हो वह आपका क्या भला कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कैंसर से भी भयंकर बीमारियां है। यह फैलते फैलते पूरे हिन्दुस्तान को तबाह कर दें ऐसी बीमारियां हैं। तीन बीमारियों से देश को सावधान रहना जरूरी है। यह लोग घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी हैं।
§प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल मैंने एक वीडियो देखा था। जनसभा में पहुंचे लोग मंच पर ही चढ़ जा रहे थे। मैंने पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है। पता चला कि सपा-कांग्रेस वाले लोगों को जनसभा में लाने के लिए पैसे देते हैं। इन लोगों का पैसा नहीं दिया तो गुस्से में मंच पर चढ़ गए।

