ֆ:यहां जल्द ही लड़ाई खत्म हो जाएगी. लेकिन उन्होंने साथ ये भी स्पष्ट कर दिया कि हमास के खिलाफ उनकी जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक वो सत्ता से बाहर नहीं हो जाता.
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ शब्दों में कहा, “हमास से यदि कोई समझौता होता है, तो वो हमारी शर्तों के अनुसार होगा. हमारी शर्तें युद्ध को समाप्त करने के साथ ही बंधकों को छुड़ाना है. इसके साथ ही हमास को गाजा छोड़ना होगा. हम उसे किसी भी हाल में पहले जैसा नहीं रहने देंगे.” प्रधानमंत्री नेतन्याहू का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब हिजबुल्लाह की तरफ से हमले तेज हो गए हैं.
§गाजा में रफाह की भीषण तबाही के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है. एक टीवी इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि रफाह में लड़ाई अपने अंतिम दौर में है.

