ֆ:मंदिर परिसर में पुजारी और सहायक पुजारी को राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से की-पैड मोबाइल उपलब्ध कराया गया है।
अब रामलला के श्रृंगार से लेकर भगवान की सेवा और राग भोग में शामिल रहने वाले पुजारी और अर्चक एंड्रॉयड फोन लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
§
अयोध्या में राम मंदिर में काम करने वाले पुजारियों पर मंदिर परिसर में एंड्रॉयड फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। ये फैसला मंदिर की सुरक्षा को मजबूत करने के मद्देनजर लिया गया है।

