֍:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम§ֆ:राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रायपुर एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा तक चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा को लेकर रविवार को फाइनल रिहर्सल किया गया. राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान एयरपोर्ट से विधानसभा तक का रास्ता नो मैन्स लैंड घोषित किया गया है. इस दौरान कोई भी इस रास्ते पर नहीं आ जा सकेगा. राष्ट्रपति की सुरक्षा को 4 सेक्टर में बांटा गया है. सुरक्षा में ट्रैफिक जवानों समेत पुलिस के करीब 700 अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे. पूरी सुरक्षा की कमान रायपुर आईजी और एसएसपी को सौंपी गई है.§राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच रहीं हैं. महामहिम, छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी. यह आयोजन विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह को लेकर किया गया है. द्रौपदी मुर्मू विधानसभा के संयुक्त विधायक दल को संबोधित करने वाली तीसरी राष्ट्रपति होंगीं. इसके पहले डॉक्टर अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल छत्तीसगढ़ विधानसभा के संयुक्त विधायक दल को संबोधित कर चुके हैं.

