֍:ऐसे बनाएं पशु के लिए शेड§ֆ:गांव-शहर में तापमान 0-10 डिग्री तक जाता है तो आपको उसी के अनुसार शेड की तैयारी करनी होगी. यहां तक की मौसम के हिसाब से ही पशुओं का खानपान भी तैयार होगा. पशु की बिछावन कैसी होगी ये भी बदलते तापमान के हिसाब से ही पशुपालक को तैयार करनी होगी. §֍:§ֆ:• सरसों का तेल पशु को दी जानी वाली खुराक का दो फीसद देना चाहिए.
• पशु को हरा चारा और भरपूर मात्रा में सूखा चारा देना चाहिए.
• गुड़ का शीरा पांच से 10 फीसद तक दिया जा सकता है.
• देर शाम में भी पशुओं को हरा चारा खाने में देना चाहिए.
• पशुओं की पीठ को खाली बोरी या कंबल से ढक देना चाहिए.
• पशु का बिस्तर सूखा होना चाहिए.
• शेड को मोटे पर्दे से कवर करना चाहिए.
• पीने का पानी गर्म होना चाहिए.
§֍:ज्यादा ठंड में ऐसे करें तैयारी§ֆ:• पशुओं को ठंड के तनाव से बचाने के लिए 10 फीसद एडिशनल सप्लीमेंट दे सकते हैं.
• पोषक तत्वों की जरूरत के मुताबिक हरा और सूखा चारा देना चाहिए.
• 24 घंटे ताजा और साफ पीने का पानी पशुओं के आसपास होना चाहिए.
• पशुओं को दिन में तीन से चार बार खुराक देनी चाहिए.
§भारत में पशुपालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मौसम को देखते हुए पशुओं की देखभाल न करें तो उनकी मृत्यु भी हो सकती है. ऐसे में एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो गाय-भैंस हो या फिर भेड़-बकरी, मौसम को लेकर ये अक्सर तनाव (स्ट्रेस) में आ जाते हैं. ये कोई जरूरी नहीं है कि पशु गर्म मौसम में ही सबसे ज्यादा तनाव में आते हैं. सर्दियों का मौसम भी छोटे-बड़े सभी तरह के पशुओं पर विपरीत असर डालता है. जिसका नुकसान पशुपालक को कम उत्पादन के रूप में उठाना पड़ता है. इसलिए आने वाले सर्दी के मौसम से भी पशुओं को बचाना बहुत जरूरी है.

