֍:सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी§ֆ:स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, लाल किले के आस-पास सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा रहा है। इसके अलावा लाल किले को रोशनी से सजाया जा रहा है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। देशभर से लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पहुंचेंगे।
§֍:दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका§ֆ:वहीं, दिल्ली में 15 अगस्त के मौके पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने आदेश जारी किया है। दिल्ली में पैराग्लाइडर्स, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लेडर्स, UAV, UAS, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, पैरा जंपिंग और ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये प्रतिबंध 2 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक के लिए लगाया गया है। खतरे को देखते हुए आदेश जारी करने से पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों का जायजा भी लिया था।
§देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर झंडारोहण के लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है। इस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। तैयारियों के तहत लाल किले को सजाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। स्वतंत्रता दिवस पर देशभर से लोग लाल किले पहुंचेंगे और झंडारोहण समारोह में भाग लेंगे।

