बॉलीवुड में लंबे समय से चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ एक बार फिर सुर्खियों में है। रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की इस बिग बजट एक्शन फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू हो सकती है, जिसे खुद फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, शूटिंग में देरी की वजह रणवीर सिंह का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और मानसिक तैयारी रही। रणवीर, जो शाहरुख खान को इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में रिप्लेस कर रहे हैं, को इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। मेकर्स ने तय किया कि वे इस मामले के ठंडा होने का इंतजार करेंगे ताकि फिल्म को लेकर निगेटिव माहौल न बने।
इसी बीच खबरें हैं कि फिल्म में एक और बड़ी एक्ट्रेस की सरप्राइज एंट्री हो सकती है। हालांकि अभी इस नाम को लेकर मेकर्स ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन इंडस्ट्री में अटकलें तेज़ हैं कि यह सरप्राइज एंट्री दर्शकों के लिए फिल्म का बड़ा हाइलाइट हो सकती है।
‘डॉन 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। रणवीर सिंह का नया अवतार और कियारा आडवाणी के साथ उनकी जोड़ी देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन और इंटरनेशनल लेवल की स्टाइल की भी उम्मीद की जा रही है। अब देखना ये होगा कि शाहरुख खान के बाद ‘डॉन’ की कुर्सी पर बैठने वाले रणवीर सिंह इस किरदार को कितना न्याय दे पाते हैं।

