ֆ:अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर 8 मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से 8 रनों से हराकर न सिर्फ पहली बार वर्ल्ड कप के अंतिम चार में जगह बनाई, बल्कि आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.
राशिद ने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद कहा ,‘हमारे लिए सेमीफाइनल में पहुंचना सपना सच होने जैसा है. हमने न्यूजीलैंड को हराया तो यह भरोसा बनने लगा था.’
§֍:आखिर ब्रायन लारा ने अफगानिस्तान के बारे में क्या कहा? §ֆ:लारा ने मई में कहा था,‘वेस्टइंडीज, भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं. चौथे स्थान के लिए मेरा दाव एक डार्कहॉर्स अफगानिस्तान पर है. मैंने ग्रुपिंग देखी नहीं है, लेकिन अफगानिस्तान ने जितने वर्ल्ड कप उसने अतीत में खेले हैं, यह टीम प्रगति की राह पर है और अंतिम चार में जगह बना सकती है.’§Rashid Khan- Brian Lara, AFG vs BAN T20 World Cup 2024: दो महीने पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा ने अफगानिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना जताई थी, तो कई लोगों को हैरानी हुई थी. लेकिन अफगानिस्तान ने अब इतिहास रच दिया है. कुल मिलाकर लारा ने अफगानिसतान को लेकर जो भविष्यवाणी की थी. वह सच साबित हुई है.
अफगानिस्तान की टीम 2010 से टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है, उसने अब 2024 में जाकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. जो उनका इस फॉर्मेट में फिलहाल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. यानी एक लंबी क्रिकेट यात्रा के बाद अफगानिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में एक खास मुकाम हासिल किया है. सेमीफाइनल में 27 जून को अफगानिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से और भारत की टक्कर इंग्लैंड से होगी.

