आज लोक आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी में 'आस्था की डुबकी' लगाने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी पूज्य साधु-संत गणों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 9, 2024
माँ गंगा और भगवान भास्कर की कृपा से आज संगम में 02 करोड़ 18 लाख से अधिक… pic.twitter.com/rajepeqyYF
§ֆ:
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि इटली के पर्यटकों ने यूपी पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की सतर्कता और बेहतरीन व्यवस्था के कारण उनकी तीर्थयात्रा सुगम और सुरक्षित रही है। माघ मेले में शुक्रवार को मौनी अमावस्या के दिन भारी भीड़ उमड़ी थी। इस प्रकार की अनुशासित भीड़ और बेहतरीन भीड़ प्रबंधन बहुत कम स्थानों पर दिख पता है। इटली के 11 पर्यटकों के साथ-साथ यूरोपीय विश्वविद्यालयों के छात्रों सहित 28 विदेशी पर्यटकों के समूह ने माघ मेले को देखा। वहां की व्यापक सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस की सराहना की।
§֍:पर्यटकों ने बताया अद्वितीय§ֆ:
इतालवी पर्यटकों ने माघ मेले के दौरान संगम तट पर उमड़ी भीड़ को देखने के बाद यूपी पुलिस के मैनेजमेंट को अनुकरणीय करार दिया। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की व्यवस्था देश- विदेश में होने वाले आयोजनों के लिए एक उदाहरण के समान है। यूपी पुलिस का मेले में आए श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार ने भी पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। यूपी पुलिस की एक सकारात्मक छवि बनी है। डीजीपी ने कहा कि 2019 में सफल कुंभ मेला में भीड़ नियंत्रण ने एक मानक बनाया था। अब हमें एक नया मानक गढ़ना है।
§उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस समय माघ मेले की धूम है। संगम तट पर श्रद्धालुओं का भारी जुटान हो रहा है। प्रयागराज माघ मेले की रहस्यमय कहानियों से आकर्षित होकर इटली के 11 पर्यटकों ने शुक्रवार को मौनी अमावस्या पर संगम नगरी का दौरा किया। वहां यूपी पुलिस की ओर से किए गए बेहतरीन इंतजाम और त्रुटिहीन भीड़ प्रबंधन को देखकर वे अवाक रह गए। संगम तट पर बने दिव्य वातावरण ने पर्यटकों को लुभा दिया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि आध्यात्मिक यात्रा पर आए आगंतुकों ने इस व्यवस्था को अलौकिक करार दिया। उन्होंने कहा कि इन पर्यटकों ने बताया, इस प्रकार की स्थिति उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी।

