• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘निशानची’ का दमदार टीज़र और दमदार किरदार

Fiza by Fiza
August 8, 2025
in मनोरंजन
0
‘निशानची’ का दमदार टीज़र और दमदार किरदार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
दिल थाम लीजिए, क्योंकि अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया पेश कर रहा है निशानची की एक खास झलक। इस अपकमिंग थिएट्रिकल फिल्म का ऑफिशियल टीज़र आ गया है और इसमें है भरपूर मसाला, इमोशंस, ड्रामा और ढेर सारा स्वैग। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक दमदार देसी एंटरटेनर लग रही है जिसमें है एक तगड़ा तड़का एक्शन, ह्यूमर और सब कुछ फिल्मी अंदाज़ का।
निशानची को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स  के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होने जा रही ये फिल्म दो भाइयों की उलझी हुई ज़िंदगी को दिखाएगी, जो बिल्कुल अलग रास्तों पर चलते हैं और कैसे उनके फैसले उनकी तकदीर तय करते हैं। देसी मिट्टी की खुशबू लिए ये कहानी आपको एक ऐसे दुनिया में ले जाएगी जो असली, जोशीली और पूरी तरह देसी रंग में रंगी हुई है।
टीज़र की शुरुआत होती है एक दमदार लाइन से “बिना बॉलीवुड, काउनों ज़िंदगी कैसे जिए?” और बस, वहीं से आप घुस जाते हैं एक ऐसी दुनिया में जो म्यूज़िक, डांस, तगड़ी एक्शन, बिना फिल्टर के ड्रामा और डबल धमाल से भरी है। यहां मिलते हैं बबलू (ऐश्वर्य ठाकरे) से एक रंग-बिरंगा लोकल हीरो, जो अपनी स्टाइल और एटीट्यूड में कमाल है। उसके साथ दिखती हैं रिंकू (वेदिका पिंटो), जो हर कदम पर बबलू की टक्कर देती है।
लेकिन तभी होता है असली ट्विस्ट यानी एंट्री होती है डबलू की। अम्मा (मोनिका पंवार) का आज्ञाकारी बेटा डबलू, उतना ही संस्कारी है जितना बबलू जुगाड़ू है। और भाई, बिना मसाले के देसी फिल्म कैसी? फिर टीज़र में दिखते हैं कुछ मज़ेदार कैरेक्टर्स: कमाल अजीब (मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब) जो कभी समझ नहीं आता, लेकिन नजरें नहीं हटतीं उनसे। और अंबिका चाचा (कुमुद मिश्रा), बाहर से शांत लेकिन अंदर से पूरे खेल वाले।
इसके साथ बजता है एक जबरदस्त बीट्स वाला गाना, जो और भी एनर्जी भर देता है माहौल में। फिर दिखती है सीटी-मार एंट्रीज़, बड़े-बड़े किरदार और भरपूर ड्रामा। अगर टीज़र पर भरोसा किया जाए, तो निशानची वाकई में देगा आपको देसी अंदाज़ में तगड़ा एंटरटेनमेंट, भरपूर धमाके, रॉ इमोशंस और अनुराग कश्यप का अलग ही टच। तो तैयार हो जाए, क्योंकि निशानची 19 सितंबर को पूरे भारत के थिएटरों में लेकर आ रही है  गोलियां, गद्दारी और जबरदस्त भाईचारा।
Previous Post

“परम सुंदरी” की “भीगी साड़ी” में अदनान-श्रेया घोषाल के सुर-ताल का जादू

Next Post

क्या रामायण में सीता बनने की हक़दार थीं उर्वशी रौतेला!

Next Post
क्या रामायण में सीता बनने की हक़दार थीं उर्वशी रौतेला!

क्या रामायण में सीता बनने की हक़दार थीं उर्वशी रौतेला!

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.