֍:स्थानीय ग्राहक ने दी जानकारी§ֆ:एक रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा की कई बाजारों में आलू की सप्लाई गायब ही हो गई है. अब मार्केट में काफी कम मात्रा में आलू देखने मिल रहा है. इसी को लेकर ओडिशा के स्थानीय ग्राहक प्रतीक्षा बेहेरा ने बताया कि घर में लगभग सभी सब्जियां आलू के साथ मिक्स करके ही बनती है. वे मार्केट में सब्जियों की खरीदी करने जाती हैं, तो कभी मार्केट में आलू उपलब्ध नहीं होते. वहीं, दूसरी तरफ मार्केट में आलू मिलता भी है तो उसके दाम 5-60 रुपये प्रतिकिलो से नीचे नहीं होते. आलू के बढ़ते दामों से लोगों के घरों का बजट ही हिल गया है. §֍:पुलिस है रास्तों पर मुस्तैद§ֆ:पश्चिम बंगाल की पुलिस वाहनों का पीछा कर रहे हैं, उनका कहना है कि आलू को कई व्यपारी छुपा कर गांवों में बेचने जाते हैं. वहां 70-80 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से आलू को बेचते हैं, जिससे जनता की जेब पर काफी असर पड़ता है.§हाल ही में ओडिशा में आलू के निर्यात को लेकर काफी दिक्कतें सामने आ रही थीं. जिसके बाद ओडिशा ने पश्चिम बंगाल से निर्यात हटाकर उत्तर प्रदेश से शुरु कर दिया था. जिसके बाद उत्तर प्रदेश से तीन ट्रक और पश्चिम बंगाल से एक ट्रक आलू को भुवनेश्वर पहुंचाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक ओडिसा में करीब पांच हजार टन आलू की जरूरत पड़ रही है. ऐसे में ओडिशा की मार्केट में अब एक बार फिर आलू को लेकर परेशानी हो रही है. बाजार में आलू बहुत महंगा हो गया है, एक किलो आलू की कीमत 50-60 रुपये प्रतिकिलो चल रहा है.

