֍:सरकारी एक्शन से नहीं कोई असर§ֆ:सरकार ने महंगाई को कम करने की कोशिश कर रही है. इसके लिए भारत ब्रांड की ओर से कई प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं. इसमें भारत आटा, चावल और दाल – जो आम लोगों को सस्ती दरों पर सीधे बेचे जा रहे हैं. इसके अलावा, यह कीमतों को कम करने के लिए देश भर में 100 से अधिक केंद्रों पर प्याज और टमाटर जैसी सस्ती सब्जियां उपलब्ध करा रही है. सरकारी रिपोर्ट से पता चलता है कि इस कदम से महंगाई को मामूली काबू में करने में कामयाबी मिली है लेकिन बहुत कुछ नहीं बदला है. चिंता वाली बात इसलिए है क्योंकि त्योहारों का सीजन शुरू है और इसके ठीक बाद शादी-ब्याह का सीजन शुरू होगा. §भारत में मानसून के दौरान बारिश से कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी. तभी से कई राज्यों में सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी. ऐसे में नेफेड ने दिल्ली जैसे बड़े इलाकों में सस्ती दाम पर सब्जियां बेची थी. लेकिन मानसून खत्म होने के बाद अब त्योहारों का समय आ गया है. अभी तक सब्जियों के दामों में कोई खास गिरावट नहीं आई है. वहीं, मूंगफली, सरसों और ताड़ यानी पाम ऑयल जैसे खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में पिछले वित्त साल की इसी अवधि की तुलना में इस वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान कमी आई है.

