֍:मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी§ֆ:’किसान तक’ की एक रिपोर्ट के अनुसार यूपी, पंजाब, पूर्वी राजस्थाव में ठंडे दिन की स्थिति देखी गई है. वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है. यह सिस्टम धीरे-धीरे पूरब की ओर आ रहा है. इसकी वजह से बादलों की आवाजाही पूरब की ओर शिफ्ट होगी. कल सुबह तक इस सिस्टम का बहुत अधिक प्रभाव नहीं दिखेगा, लेकिन तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. उत्तर भारत में एक से दो डिग्री तक तापमान गिर सकता है.§֍:इन राज्यों में बारिश§ֆ:मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 जनवरी को मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा और यूपी में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इन राज्यों में बारिश जरूर दर्ज की जाएगी. उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी. इससे पहले शनिवार सुबह कोहरे की स्थिति रहेगी. पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान और थोड़ा बहुत नॉर्थ वेस्ट यूपी के तराई क्षेत्र में घना कोहरा रहेगा. रविवार सुबह इन क्षेत्रों में कोहरा घट जाएगा. 20 तारीख की सुबह से कोहरा बिल्कुल कम हो जाएगा क्योंकि पंजाब, हरियाणा और यूपी के क्षेत्रों में बादलों का प्रभाव हो जाएगा.§֍:दिल्ली-एनसीआर में भी पड़ेगा प्रभाव§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में गरज का प्रभाव देखा जा सकता है. 22-23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. क्योंकि बादल आएंगे तो न्यूनतम तापमान नहीं गिरेगा. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ आने और बंगाल की खाड़ी, अरब सागर से मैदानी इलाकों में हवाएं आने से न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा. प्रयागराज में कल से मौसम साफ हो जाएगा, हवाएं तेज चलेंगी. ऐसे में सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा, बाद में साफ हो जाएगा.§देश के उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और यूपी में बहुत भारी रिकॉर्ड किया गया है. शीतलहर की स्थिति भी देखी गई है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में गंभीर शीतलहर की स्थिति देखने को मिली है.

