֍:तापमान में होगी गिरावट§ֆ:तीन दिनों तक बारिश होने पर तापमान में गिरावट तो लाजमी है. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिन तक बारिश होगी. फरवरी के आखिरी दिनों जैसे 27 और 28 तारीख को बारिश होगी और उसके बाद एक मार्च को बारिश होगी. फिलहाल दिल्ली एनसीआर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28 पर पहुंच गया है. जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव और दिल्ली में अभी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर है. आज यानी 24 फरवरी को हल्की हवाएं चलती रहेंगी और मौसम साफ रहेगा.§֍:यूपी में बदलेगा मौसम§ֆ:दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रुझान कुछ इसी तरह डगमगा रहा है. यूपी में कभी सर्द हवाएं तो कभी दोपहर की कड़क धूप झेलनी पड़ रही है. यूपी में इन दिनों ठंड जाती हुई नजर आ रही है, लेकिन मौसम विभाग ने अलग से अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में जल्द ही एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 फरवरी से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो मार्च के पहले हफ्ते तक जारी रहेगा.§֍:इन जिलों में बारिश की संभावना§ֆ:बारिश का यह सिलसिला मार्च की शुरुआत में भी जारी रहेगा. इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनोर, अमरोहा, हापुड और मुरादाबाद में बारिश हो सकती है. जबकि सीतापुर, बहराईच, श्रावस्ती, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, बरेली, बदांयू, रामपुर, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और संभल जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.§दिल्ली में काफी दिनों से तापमान बढ़ने से गर्मी हो रही थी. आईएमडी ने इसको लेकर एक पूर्वानुमान जारी किया है, जिससे गर्मी से राहत मिलने वाली है. बता दें कि ठंड जारी रहने वाली है. शाम से लेकर रात में ठंड पहले की तरह होगी. मौसम दिन के समय बदलेगा. मौसम विभाग के अनुमार फरवरी-मार्च में बारिश क अनुमान है. 27-28 फरवरी को दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 1 मार्च को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

