֍:तमिलनाडू के इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट §ֆ:राज्य के मौसम विभाग के अनुसार 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र ने यह अलर्ट 12-15 अक्टूबर तक के लिए जारी किया है. यह ऑरेन्ज अलर्ट कन्याकुमारी, रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, तंजावुर, तिरुवरूर, नागापट्टिनम, मायलादुथुराई, अरियालुर, पेरम्बलुर, थूथुकुडी और तेनकासी के लिए जारी किया गया है. §֍:इन जिलों में भी हो सकती है बारिश§ֆ:तमिलनाडू के 11 जिलों के अलावा कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कोयंबटूर और तिरुप्पुर जिलों के घाट क्षेत्रों, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, शिवगंगा, तिरुचि, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम, थेनी और डिंडीगुल क्षेत्रों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है.§भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावनाएं बताई जा रही हैं. इसको लेकर आईएमडी ने आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कोंकण एवं गोवा में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. इसी के साथ तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

