֍:झारखंड में बारिश के पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत§ֆ:झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदिया उफान पर हैं. यहां पिछले 24 घंटे के दौरान रांची, लातेहार और पलामू में अलग-अलग स्थानों पर डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई. रांची की बात करे तो फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. यहां 21 सितंबर तक कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है. राजधानी रांची में 15 की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश जारी है इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है.§֍:यूपी में ऐसा रहेगा मौसम§ֆ:उत्तर प्रदेश में आज भी झमाझम बारिश होने के आसार है. इसको लेकर मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. इधर हरियाणा में भी आज कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने के लिए मिल सकती है. §भारत के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर जारी है. राज्यों में बरिश को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अच्छी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान यहां पर 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है. 16 सितंबर को लेकर जारी किए गए पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा कि आज झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का दौर देखने के लिए मिल सकता है. मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है.

