֍:IMD ने जारी किया पूर्वानुमान§ֆ:मौसम विभाग ने आज केरल और माहे में, आज और कल कर्नाटक में, 10 अप्रैल तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में, 9 अप्रैल को बिहार में ओलावृष्टि की संभावना जताई है. वहीं, 9-10 अप्रैल को असम और मेघालय में कुछ जगहों स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. §֍:इन राज्यों में बारिश§ֆ:9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में छिटपुट ओलावृष्टि होने की आशंका भी बन हुई है. अगले 6-7 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में व्यापक रूप से हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. 6-9 अप्रैल के दौरान अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में 35 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है.§֍:दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान?§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और आगामी दिनों में लू की भी संभावना बन रही है. बीते दिन यहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो आज बढ़कर 41 डिग्री सेल्सिय होने की संभावना है और अगले कुछ दिन भी 40 डिग्री या इसके ऊपर ही रहने के आसार हैं. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो बीते दिन 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो आज बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मंगलवार और बुधवार को इसमें मामूली बढ़ोतरी की संभावना है.§देश के अलर-अलग राज्यों में गर्मी अलग तरीके से बढ़ते ही जा रही है. कहीं, बारिश के बाद गर्मी का दौर शुरु हुआ तो कहीं तुरंत गर्मी लू की तरह पहुंच गई. ऐसे में तापमान में तेजी से बढ़त हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानि आईएमडी ने अगले 4-5 दिनों के लिए गुजरात, राजस्थान, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में लू चलने की संभावना जताई है. उसके बाद 6 से 10 अप्रैल को पूर्वी राज्यों में आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की एक नई लहर चलने की संभावना बन रही है.

