֍:दिल्ली में कैसा है मौसम?§ֆ:दिल्ल समेत एनसीआर शहरों में लगातार मौसमी बदलाव देखने मिल रहा है. सुबह-शाम के समय हल्की ठंड हो रही है. वहीं, दोपहर में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं. मौसम विभाग ने शुक्रवार के बाद बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई है. होली से पहले दिल्ली में तापमान बढञने के आसार है. गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चलने की संभावना है.§֍:इन राज्यों में होगी बारिश§ֆ:बिहार में आगामी दिनो में मौसम विगड़ने की संभावना है. यहां तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. हवाएं भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. वहीं, 7 और 8 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के गंगा से सटे इलाकों में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. बता दें कि अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.§भारत के कई राज्यो में अभी तक गर्मी महसूस नहीं हो पा रही है. पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बर्फबारी जारी है. इस कारण मैदानी इलाकों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव से तेज गति से हवाएं चल रही हैं, जिससे एक बार फिर दिन में ठंड का एहसास हो रहा है. IMD ने बताया कि अगले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उधर, उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

