ֆ:गुरुवार को लखनऊ पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बिभव कुमार दिखाए दिए. वह एयरपोर्ट से लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यालय तक हर वक्त केजरीवाल के साथ दिखे. अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में जब केजरीवाल से मीडिया ने स्वाति मालीवाल से जुड़े सवाल पूछे तो उन्होंने चुप्पी साध ली. बिभव से जुड़े सवालों पर भी वह कुछ नहीं बोले. बचाव में आप नेता संजय सिंह को उतरना पड़ा और उन्होंने इसका जवाब दिया.
स्वाति मालीवाल और बिभव कुमार प्रकरण पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीच में आकर कहा कि स्वाति मालीवाल से भी बड़े मुद्दे हैं, आप उन पर बात कीजिए.
§अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार द्वारा आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में राजनीति गरमाती जा रही है.

