֍:PM मोदी की यात्रा रही संपन्न §ֆ:पीएम मोदी के ब्रुनेई दौरे को दो देशों के बीच व्यापार, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया. ब्रुनेई के सुलतान हसनल बोल्कैया ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था. दोनों नेताओं के बीच व्यापक विचार-विमर्श हुआ, जिसमें आर्थिक सहयोग, ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर खासा जोर दिया गया.
§֍:दोनों देशों से रिश्ते होंगे मजबूत §ֆ:भारत और ब्रुनेई के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुए, जिस दौरान कई एमओयू पर साइन भी किए गए. इनमें बंडर सेरी बेगवान और चेन्नई के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने जैसे कदम शामिल हैं. ब्रुनेई के सुल्तान ने PM मोदी के सम्मान में दुनिया के सबसे बड़े महल ‘इस्ताना नुरुल इमान’ में लंच भी होस्ट किया.
§֍:विदेशी कंपनियों का भारत में स्वागत §ֆ:पीएम मोदी ने ब्रुनेई के व्यापारिक समुदाय के साथ भी बातचीत की, जहां उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के तहत निवेश करने के लिए ब्रुनेई की कंपनियों को आमंत्रित किया. इस दौरान दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. दोनों देशों ने मिलकर काम करने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन करने का वादा किया.
§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर के तीन दिनों के दौरे के बाद स्वदेश लौट आए हैं. भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के लिहाज से उनकी ये दोनों यात्राएं काफी महत्वपूर्ण थीं.

