"कन्याकुमारी में साधना से नये संकल्प”
— BJP (@BJP4India) June 3, 2024
आइए, तेज कदमों से चलें… मिलकर चलें, भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा 1 जून को कन्याकुमारी से दिल्ली लौटते समय लिखे गए विचार।
पूरा पढ़ें : https://t.co/N9l324uN4c#NewSankalp4Bharat pic.twitter.com/0vrP2RQao6
§ֆ:लोकतंत्र की जननी में लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का एक पड़ाव पूरा हो रहा है. तीन दिन तक कन्याकुमारी में आध्यात्मिक यात्रा के बाद मैं अभी दिल्ली जाने के लिए हवाई जहाज में आकर बैठा ही हूं…काशी और अनेक सीटों पर मतदान चल ही रहा है. कितने सारे अनुभव हैं, कितनी सारी अनुभूतियां हैं…मैं एक असीम ऊर्जा का प्रवाह स्वयं में महसूस कर रहा हूं.
वाकई, 24 के इस चुनाव में, कितने ही सुखद संयोग बने हैं. अमृतकाल के इस प्रथम लोकसभा चुनाव में मैंने प्रचार अभियान 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम की प्रेरणास्थली मेरठ से शुरू किया. मां भारती की परिक्रमा करते हुए इस चुनाव की मेरी आखिरी सभा पंजाब के होशियारपुर में हुई. संत रविदास जी की तपोभूमि, हमारे गुरुओं की भूमि पंजाब में आखिरी सभा होने का सौभाग्य भी बहुत विशेष है. इसके बाद मुझे कन्याकुमारी में भारत माता के चरणों में बैठने का अवसर मिला. उन शुरुआती पलों में चुनाव का कोलाहल मन-मस्तिष्क में गूंज रहा था. रैलियों में, रोड शो में देखे हुए अनगिनत चेहरे मेरी आंखों के सामने आ रहे थे. माताओं-बहनों-बेटियों के असीम प्रेम का वो ज्वार, उनका आशीर्वाद…उनकी आंखों में मेरे लिए वो विश्वास, वो दुलार…मैं सब कुछ आत्मसात कर रहा था. मेरी आंखें नम हो रही थीं…मैं शून्यता में जा रहा था, साधना में प्रवेश कर रहा था.
§ֆ:इस खत में पीएम मोदी ने कई बातों का जिक्र किया. बहरहाल, अब चुनावी नतीजों का इंतजार सभी को बेसब्री से है. लेकिन बीजेपी की ओर से जीत की तैयारियों को शुरु कर दिया गया है. §लोकसभा चुनाव 2024 के मंगलवार को नतीजे घोषित होंगे. देश की 543 सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ है. आखिरी चरण का प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे और वहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे का ध्यान लगाया. वो एक जून की शाम वापस दिल्ली लौटे. इस दौरान उन्होंने कन्याकुमारी से दिल्ली लौटते वक्त अपने ध्यान से जुड़े अनुभवों को लेकर एक लेख कलमबद्ध किया है.

