֍:2587 करोड़ की परियोजनाओं का होगा उद्घाटन-शिलान्यास§ֆ:पीएम मोदी गुजरात दौरे में 2587 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे. वे सिलवासा में 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद सायली स्टेडियम से 62 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं क संबोधित करेंगे. वे राज्य में 25 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहोंकी 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता देंगे. पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे. इस दौरान नवसारी के वानसी-बोरसी के कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं महिला पुलिस कर्मी और कर्मचारी ही देखेंगी.

