֍:नई शिक्षा नीति पर दिया जोर§ֆ:इस अवसर पर पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि पुरस्कार पाने वाले शिक्षक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़ें और अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करें ताकि हर कोई सीख सके, अपना सके और लाभ उठा सके. उन्होंने एनईपी के प्रभाव पर चर्चा और मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने के महत्व के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान देश के भविष्य निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण है और नई शिक्षा नीति उसी दिशा में एक सशक्त प्रयास है. इसे लागू करने के लिए शिक्षकों को छात्रों के जीवन में एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत के रूप में काम करना चाहिए.
§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस (Teachers Day) के मौके पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से संवाद किया है. उन्होंने कहा कि इनोवेटिव तरीकों के जरिए प्रतिभाशाली शिक्षकों को सम्मान देने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने शिक्षकों को देश के युवाओं को विकसित भारत के निर्माण के लिए तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर जोर दिया. साथ ही नई शिक्षा नीति (NEP) के पॉजिटिव इफेक्ट पर भी चर्चा की

