֍:चुनाव क लेकर पीएम मोदी की जनता से अपील §ֆ:पीएम मोदी ने वोटिंग के लिए दिन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी कि वे अपने साथ भाजपा समर्थकों को बूथ तक लेकर जाएं। पीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली को आपदा से मुक्ति दिलाने के लिए 5 फरवरी को अपने साथ कम से कम 5 भाजपा समर्थकों को लेकर पोलिंग तक जाएं और भाजपा को वोट दिलाएं। पीएम ने कहा, ‘लोकतंत्र एक उत्सव है। चुनाव के दिन 20-25 की टोली में वोट डालने निकलें। थाली बजाते बजाते जाएं, घंटी बजाते बजाते जाएं। ढोल बजाते-बजाते जाएं। उत्सव मनाएं, लोकतंत्र का उत्सव मनाएं।’
§֍:जीत का जगाया भरोसा, विजय सभा की बात§ֆ:पीएम ने भाजपा समर्थकों को यह भरोसा दिलाया कि पार्टी इस बार दिल्ली में अपना वनवास खत्म करने जा रही है। पीएम ने कहा, ‘8 फरवरी को शानदार विजय सभा में हम मिलेंगे, विजय निश्चित है। 25 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने का यह सुनहरा अवसर आया है। सिर्फ विजय हो ऐसा नहीं, प्रचंड बहुमत वाला विजय होना चाहिए। हमारा एक ही मिशन एक ही लक्ष्य होना चाहिए आपदा को हटाएंगे भाजपा को लाएंगे।’
§दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर सोमवार शाम समाप्त हो जाएगा। पिछले एक महीने में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने पूरा दमखम लगाकर माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई रैलियों के जरिए दिल्ली में भाजपा का वनवास खत्म करने के लिए माहौल भगवामय बनाने का प्रयास किया। रविवार को आरके पुरम में भी उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और जीत का पूरा भरोसा जाहिर किया। उन्होंने वोटिंग के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से ‘थाली-घंटी और ढोल’ वाली एक अपील भी की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

