֍:2015 के बाद द्वीप राष्ट्र की चौथी यात्रा§ֆ:2015 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्वीर राष्ट्र की चौथी यात्रा होगी. इससे पहले पीएम ने 2015, 2017 और 2019 में श्रीलंका का दौरा किया. बता दें कि हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों की गिरफ्तारी हुई. इस कारण दोनों देशों में तनातनी हचल रही है. तमिलनाडू के सेम एमके स्टालिन कई बार विदेश मंत्री एस. जयशमकर को पत्र लिखकर मद्दे के स्थायी हाल निकालने के लिए काम करने को कह चुके हैं. इसी बीच पीएम के श्रीलंका दौरे पर रहने वाले हैं.§ֆ:इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया था कि उन्होंने 2024 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए घुसे 550 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इस साल अब तक करीब 150 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यानि अप्रैल में थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करेंगे. पीएम मोदी पहले थाईलैंड और फिर श्रीलंका जाएंगे. विदेश मंत्रालय ते अनुसार, थाईलैंड के पीएम पैंटोगटार्ग शिनावात्रा के निमंत्रण पर पीएम मोदी 4 अप्रैल को आयोजित होने वाले छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह पीएम मोदी की तीसरी थाईलैंड की यात्रा होगी. जिसके बाद वे कोलंबो के लिए रवाना होंगे.

