֍:जानें क्या हैं किस्मों के नाम§ֆ:काजू की इन नई किस्मों को कर्नाटक के पुत्तूर स्थित काजू अनुसंधान निदेशालय द्वारा विकसित किया है. इन दोनों किस्मों का नाम नेत्र जंबो-1 और नेत्र गंगा है. यह दोनों किस्में जलवायु अनुकूल होने के साथ इसमें कई खूबियों भी हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार काजू की हाइब्रिड किस्म नेत्र जंबो-1 को डीसीआर निदेशक दिनाकरा अडिगा और उनकी टीम ने विकसित किया है. जिसका वजन 12 ग्राम है. §֍:इस किस्म का पौधा देगा 5 किलो उपज§ֆ:नेत्र गंगा किस्म के काजू 12-13 ग्राम के साइज के होते हैं. यह गुच्छेदार किस्म है और इसकी पैदावार भी अच्छी बताई जा रही है. इस किस्म के काजू का 3 साल में ही एक पौधा 5 किलोग्राम से अधिक उपज देने लगता है. §केंद्र सरकार की ओर से किसानों और फसलों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. इसी के चलते काजू अनुसंधान निदेशालय के वैज्ञानिकों ने काजू की दो नई किस्मों का इजात किया है. जो कि अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रही हैं. बता दें, कि इन दोनों किस्मों का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. ये दोनों ही किस्में हाईब्रिड वैराइटी की हैं. बताया जा रहा है कि इन दोनों किस्मों से किसानों का काफी मुनाफा होने वाला है. साथ ही निर्यात में भी काफी बढ़त देखने को मिल सकती है.

