֍:रेल मंत्रालय ने कही ये बात§ֆ:नई ट्रेनों को लेकर रेल मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 31 अगस्त को उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. ये तीन ट्रेनें 100 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नेटवर्क में शामिल होंगी जो 280 से अधिक जिलों को जोड़ती हैं. प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. जिसमें एक चेन्ननई सेंट्रल से नागरकोइल, दूसरी मदुरै से बेंगलुरु कैंट और तीसरी मेरठ सिटी-लखनऊ. जानिए इन तीनों नई वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग और इनके स्टॉसपेज.§֍:मेरठ से लखनऊ दौड़ेगी वंदे भारत§ֆ:आज लॉन्च होने वाली मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन रविवार को लखनऊ से और सोमवार को मेरठ से रेगुलर सर्विस शुरु करेगी. जो कि मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के छह दिन चलेगी. इस ट्रेन से दिगंबर जैन मंदिर, मनसा देवी मंदिर, सूरजकुंड मंदिर और औघड़नाथ मंदिर जैसे तीर्थ स्थलों तक तेज यात्रा की सुविधा के जरिये क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इस ट्रेन का नंबर 22490 है, जो कि सुबह 6:35 बजे मेरठ सिटी से रवाना होगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. इसमें मुरादाबाद और बरेली में स्टॉपेज होंगे. वापसी की यात्रा में ट्रेन दोपहर 2:45 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और रात 10:00 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी. §֍:चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल§ֆ:नागरकोइल जाने वाली ट्रेन को शुरू में चेन्नीई सेंट्रल से हरी झंडी दिखाई जाएगी. यह रोजाना चेन्ननई एग्मोर से चलेगी और बुधवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी. यह वंदे भारत ट्रेन सेवा तीर्थयात्रियों को दिव्य अरुलमिगु मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै और कुमारी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी की यात्रा में सुविधा प्रदान करेगी. ट्रेन संख्या 20627 चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी. ये ट्रेन ताम्बरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेलवेली में रुकेगी. वापसी की ट्रेन (संख्या 20628) नागरकोइल से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नुई पहुंचेगी.§֍:मदुरै से बेंग्लुरु कैंटोनमेंट§ֆ:मदुरै और बेंग्लुरु कैंटोनमेंट वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी. यह वंदे भारत सेवा तमिलनाडु की बिजी टेंपल सिटी मदुरै को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी. इस ट्रेन की संख्या 20671 है, जो कि सुबह 5:15 बजे मदुरै से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट पहुंचेगी. इस दौरान डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सलेम और कृष्णराजपुरम में रुकेगी. वापसी में (ट्रेन संख्या 20672), यह दोपहर 1:30 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और रात 9:45 बजे मदुरै पहुंचेगी. §भारत में रेलवे यात्रा करने का सबसे पुराना साधन है, जो कि अभी तक एडवांस होता जा हा है. केंद्र सरकार इसको लेकर नई ट्रेनें लॉन्च करती रहती है. भारत में मशहूर आधूनिक और आरामदायक ट्रेन वंदे भारत की खूब चर्चा होती है. इसको लेकर लोग काफी खुश है. इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं. ये ट्रेनें 100 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नेटवर्क में शामिल होंगी. जो कि 280 से अधिक जिलों को जोड़ती हैं. प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे.

