֍:पीएम मोदी ने कही ये बात§ֆ:पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट हमारे तीसरे टर्म का पहला बजट है. बजट से पहले आप सभीहितधारकों ने जो इनपुट दिए वो बहुत काम आए. अब इस बजट को जमीनी स्त र पर उतारने के लिए आप सभी की भूमिका और बढ़ गई है. विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे भारत के संकल्प बहुत स्पष्ट हैं. हम सभी मिलकर एक ऐसे भारत के निर्माण में जुटे हैं, जहां किसान समृद्ध हो, किसान सशक्त हो. हमारा प्रयास है कि कोई किसान पीछे न छूटे. हर एक किसान को आगे बढ़ाएं. हमने कृषि को विकास का पहला इंजन मानते हुए अपने अन्नदाताओं को गौरवपूर्ण स्थान दिया है.§֍:6 सालों में लाखों करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे§ֆ:पीएम मोदी ने आगे कहा कि योजना के तहत अब तक 6 साल में पौने चार लाख करोड़ रुपये से ज्याएदा की राशि किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है. हमारी सरकार में कृषि उत्पा0दन में भारी बढ़ोतरी हुई है. उन्हों ने बजट में घोषित की गई पीएम धन धान्यध कृषि योजना की बात की और एक्सकपर्ट्स से कहा कि इस योजना के तहत 100 जिलों में उत्पांदन बढ़ाने के लिए काम किया जाना है.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए “कृषि और ग्रामीण समृद्धि” पर बजट के बाद वेबिनार में भाग लेंगे. इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. वेबिनार का उद्देश्य इस वर्ष की बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की रणनीति बनाने पर केंद्रित चर्चा के लिए प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाना है. वेबिनार निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और विषय वस्तु विशेषज्ञों को शामिल करेगा, ताकि प्रयासों को संरेखित किया जा सके और प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा दिया जा सके. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3:30 बजे वेबिनार के माध्य,म से सभा को संबोधित करेंगे.

