֍:पीएम मोदी ने कही ये बात§ֆ:पीएम मोदी ने कार्यक्रम में वर्चुअली संबोधन देते हुए कहा कि भारत की ऊर्जा महत्वाकांक्षा पांच स्तंभों पर टिकी है. हमारे पास संसाधन हैं, हम प्रतिभाशाली दिमागों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, हमारे पास आर्थिक ताकत है, राजनीतिक स्थिरता है, भारत के पास रणनीतिक भूगोल है, भारत वैश्विक स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है. इससे भारत के ऊर्जा क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं. §֍:”प्राकृतिक गैस की आबादी बढ़ रही है”§ֆ:प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में अनेक खोजों और बढ़ते पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ रही है और इसके कारण आने वाले समय में प्राकृतिक गैस का उपयोग भी बढ़ने वाला है. इन सभी क्षेत्रों में आपके लिए निवेश के अवसर बन रहे हैं. आज भारत में मेक इन इंडिया, लोकल सप्लाई चेन पर बहुत बड़ा फोकस है. भारत में PV मॉड्यूल समेत अनेक प्रकार के हार्डवेयर के निर्माण की बहुत संभावनाएं हैं… हम लोकल मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट कर रहे हैं.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में आयोजित हो रहे ऊर्जा सप्ताह 2025 कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में लगातार सुधार वहो रहा है. हमारे लिए आने वाले दो साल काफी अहम हैं. आज दुनिया का हर विशेषज्ञ कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है. भारत न केवल अपना विकास कर रहाहै, बल्कि विश्व का भी विकास कर रहा है और इसमें हमारे ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है.

