֍:जम्मू- कश्मीर आतंकी घटना पर बोले PM MODI §ֆ:पीएम मोदी ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश मानवता का दुश्मन है. पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर हमला किया था. पाकिस्तान हमारे देश में सांप्रदायिक दंगे भड़काना चाहता है. पाकिस्तान कश्मीर के मेहनती लोगों को उनकी आजीविका से वंचित करना चाहता है.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है, जो गरीब की रोटी-रोजी का भी विरोधी है. पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया. उसका इरादा कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई को रोकना था, इसलिए टूरिस्ट्स पर हमला किया. वो टूरिज्म जो लगातार बढ़ रहा था, यहां रिकॉर्ड संख्या में टूरिस्ट आ रहे थे, जिससे जम्मू-कश्मीर के लोगों के घर चलते हैं, पाकिस्तान ने उन्हें निशाना बनाया. पाकिस्तान की साजिश इन सबको तबाह करने की थी.
§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. उन्होंने यहां दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब ब्रिज को देश को समर्पित किया. इस दौरान पीएम मोदी को हाथों में तिरंगा लेकर चिनाब ब्रिज पर चलते हुए भी देखा गया. उन्होंने इस दौरान कटरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले में मारे गए स्थानीय कश्मीरी युवक आदिल को भी याद किया.

