§֍:राष्ट्रपति को मोदी ने सौंपा इस्तीफा§ֆ:राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल से नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसमें कहा गया है, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने अपना और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र सौंपा. राष्ट्रपति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों से नई सरकार के गठन तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया.”
§नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे से पहले आखिरी मंत्री परिषद की बैठक में चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा कि हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, नंबर गेम चलता रहता है. उन्होंने मंत्री परिषद के सहयोगियों संग बैठक में यह भी कहा कि हमने दस साल अच्छा काम किया और आगे भी करेंगे.
प्रधानमंत्री @narendramodi ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने अपना और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र सौंपा। राष्ट्रपति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री तथा उनके सहयोगियों से नई सरकार के गठन तक अपने पद पर बने रहने का… pic.twitter.com/n9yri078uH
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 5, 2024

