֍:घोंडा में पीएम मोदी की चुनावी रैली §ֆ:पीएम मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दिल्ली कह रही है कि अब आप-दा के झूठे वादे नहीं चलेंगे. अब दिल्ली की जनता बीजेपी की डबल इंजन की सरकार चाहती है. दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो गरीबों के लिए घर बनवाए और हर घर तक पानी पहुचाए.
§֍:दिल्ली में पानी पर चुनावी संग्राम §ֆ:प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये लोग दिल्लीवालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं. ये चाहते हैं कि हमारे पूर्वांचली साथी हर साल गंदगी में छठी मईया की पूजा करें. अपने राजनीतिक स्वार्थ में आप-दा वालों ने एक और घोर पाप किया है. इनका पाप कभी माफ नहीं हो सकता है. इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. भले आपका ईकोसिस्टम आपके इस पाप को ढकने की कोशिश करे लेकिन दिल्ली नहीं भूल सकती. हरियाणा का एक-एक बच्चा नहीं भूल सकता.
§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के घोंडा में चुनावी रैली को संबोधित किया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी में जहर के दावों को लेकर पलटवार किया. पीएम मोदी ने यमुना नदी में गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा.
§֍:केजरीवाल के आरोपों पर भड़के पीएम मोदी §ֆ:पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं. इनकी बेशर्मी देखिए कि ये हरियाणा के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं. इन्हें यमुना की सफाई नहीं करनी है लेकिन इस तरह के बयान से इनका चौंकाना वाला चरित्र सामने आता है. ये बेशर्मी है, बेईमानी है और बदनीयती है.#WATCH | On Arvind Kejriwal's "poisonous water" remark, PM Modi says, "A former CM of Delhi has levelled disgusting allegations on people of Haryana. Due to fear of losing, people from 'aapda' have got rattled. Are people of Haryana different from those in Delhi? Are relatives of… pic.twitter.com/R95ESMkES6
— ANI (@ANI) January 29, 2025