֍:जमशेदपुर का हुआ जिक्र§ֆ:पीएम मोदी ने गरीब, आदिवासियों, महिलाओं के मुद्दे पर अपनी बात रखी. उन्होमने एक ओर जहां आदिवासियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया तो वहीं, दूसरी ओर सत्तांरूढ़ दलों और परिवारवाद पर हमला बोला. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर झारखंड आने पर खुशी जताई और कहा कि कुछ ही दिन पहले वह जमशेदपुर आए थे और सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरूआत की थी. §֍:हजारों गावों में होगा विकास§ֆ:गांधी जयंती पर उन्हेंर याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासी विकास के लिए उनका विजन, उनके विचार हमारी पूंजी है. बापू का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है, जब जनजातीय समाज का तेजी से विकास हो. पीएम मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की, जिसमें करीब 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस अभियान से करीब 550 जिलों में 65,000 आदिवासी बहुल गांवों का तेजी से विकास किया जाएगा, जिससे देश के 5 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों को फायदा मिलेगा.§֍:पीएम जन-मन योजना §ֆ:झारखंड में भी आदिवासी समाज फायदा होगा. पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां पीएम-जनमन योजना के तहत भी करीब साढ़े 1,300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, बिजली, पानी, सोलर एनर्जी और ऐसी ही अन्य योजनाएं इन सबका झारखंड के लोगों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा. §ֆ:हमारा आदिवासी समाज तब आगे बढ़ेगा, जब आदिवासी युवाओं को शिक्षा के अच्छे अवसर मिलेंगे. इसलिए 40 एकलव्य आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया गया है और 25 विद्यालयों की नींव रखी गई है. इन योजनाओं से यहां के आदिवासी समाज के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा. उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.§झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी के चलते सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी गांधी जयंति के उपलक्ष्य में झारखंड के दौरे पर पहुंचे. यहां हजारीबाग से कई योजनाओं की शुरूआत की और कई प्रोजेक्ट्सं का शिलान्यांस किया. साथ ही राज्यई में भाजपा की परिवर्तन महारैली का आज आखिरी दिन था. प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समाज के लिए ₹80 हजार करोड़ से अधिक की योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

