हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत की ओलंपिक स्वर्ण पदकों की पहली हैट्रिक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ध्यानचंद ने अपना हॉकी करियर ब्रिटिश भारतीय सेना की रेजिमेंटल टीम के साथ शुरू किया था. वे चांद की रोशनी में अभ्यास करते थे और 1928 ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में शामिल हुए. अपनी स्टिक वर्क और खेल की समझ के कारण उन्हें ‘हॉकी विजार्ड’ और ‘द मैजिशियन’ के नाम से जाना जाने लगा. उनका करियर 1926 से 1948 तक चला. 1956 में भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट में मेजर के पद से रिटायर होने के बाद, उन्हें तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिला था.
§֍:पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि§ֆ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नागरिकों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसी के साथ एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने उन सभी लोगों को मान्यता देने के महत्व पर जोर दिया, जिन्होंने खेलों में जोश के साथ योगदान दिया है. साथ ही वैश्विक मंच पर भारत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई. आज हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि देते हैं. यह उन सभी लोगों को बधाई देने का अवसर है जो खेलों के प्रति जुनूनी हैं और जिन्होंने भारत के लिए खेला है. हमारी सरकार खेलों का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अधिक से अधिक युवा खेल सकें और चमक सकें.”§ֆ:
§भारत में 29 अगस्त को हर साल नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है. इसी दिन हॉकी के मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था. उनको लोग हॉकी का जादूगर भी कहते थे. उन्होंने अपने हॉकी के जीवन में 400 से अधिक गोल दागे थे. उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन को याद रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 2012 में 29 अगस्त को हर साल नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाने का ऐलान किया गया था.Greetings on National Sports Day. Today we pay homage to Major Dhyan Chand Ji. It is an occasion to compliment all those passionate about sports and those who have played for India. Our Government is committed to supporting sports and ensuring more youth are able to play and… pic.twitter.com/nInOuIOrpp
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2024

