֍:9 करोड़ किसानों के खाते में आना है पैसा§ֆ:कई महीनों से पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों को बीते दिन बड़ी राहत मिली, जब 17वीं किस्त आने की डेट जारी की गई. पीएम मोदी 18 जून को काशी दौरे पर रहेंगे और उस दिन वह किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसी मौके पर वह वाराणसी से किसानों के खाते में रकम ट्रांसफर करेंगे. इस बार 9.3 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये के करीब रकम जारी की जाएगी.
§֍:कल शाम से नहीं खुल रही वेबसाइट§ֆ:17वीं किस्त जारी करने की डेट आने के कुछ घंटे बाद ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट ठप हो गई है. 12 जून की शाम से 13 जून को खबर लिखे जाने तक वेबसाइट नहीं खुल रही थी. इससे किसान और लाभार्थी परेशान हैं. उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनकी किस्त का पैसा रुक न जाए. वेबसाइट नहीं खुलने से ई-केवाईसी सुविधा का लाभ भी नहीं मिल रहा है. जबकि, बेनेफिशियरी लिस्ट, अकाउंट स्टैटस जैसी सेवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं.
§प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी होने की डेट अनाउंस होने के कुछ घंटे बाद से योजना की ऑफिशियल वेबसाइट ठप हो गई है, जो कई घंटे बाद भी रीस्टोर नहीं की जा सकी है. इसकी वजह से किसान ई-केवाईसी, अकाउंट स्टैटस, बेनेफिशियरी लिस्ट जैसी सेवाओं का अपडेट नहीं जान पा रहे हैं. ऐसे में परेशान किसान हेल्पलाइन का सहारा ले सकते हैं, जिससे उन्हें मदद मिल सकती है.

