• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

पीएम-किसान योजना से अब तक 3.69 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर, 10 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित

Fiza by Fiza
August 1, 2025
in कृषि समाचार
0
पीएम-किसान योजना से अब तक 3.69 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर, 10 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार की प्रमुख किसान कल्याण योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के तहत अब तक देशभर के करोड़ों किसानों को ₹3.69 लाख करोड़ से अधिक की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी।

यह योजना फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन समान किश्तों में सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब तक 19 किस्तों के माध्यम से यह सहायता प्रदान की जा चुकी है। आगामी 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी।

पारदर्शिता और तकनीक आधारित व्यवस्था

सरकार ने योजना के क्रियान्वयन में डिजिटल तकनीक और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। योजना में PFMS, UIDAI और आयकर विभाग से डेटा इंटीग्रेशन, आधार सत्यापन, भूमि रिकॉर्ड लिंकिंग, और ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। इससे फर्जीवाड़ा रोका गया है और मध्यस्थों की भूमिका खत्म कर दी गई है।

जिन किसानों की अनिवार्य प्रक्रियाएं अधूरी थीं, उनकी किस्तें रोकी गईं, लेकिन जैसे ही वे प्रक्रिया पूरी करते हैं, उनकी पिछली किस्तें भी मिल जाती हैं।

अपात्र किसानों से की गई वसूली

राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि जो किसान अपात्र (जैसे आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, संवैधानिक पदाधिकारी आदि) हैं और उन्हें गलती से लाभ मिला है, उनसे राशि वसूली की जाए। अब तक ₹416 करोड़ की राशि अपात्र लाभार्थियों से वसूली की जा चुकी है।

अब तक की किश्तवार आंकड़े (16 जुलाई 2025 तक):

  • पहली किस्त (दिसंबर 2018 – मार्च 2019): 3.16 करोड़ किसानों को ₹6,324 करोड़
  • पिछली किस्त (दिसंबर 2024 – मार्च 2025): 10.06 करोड़ किसानों को ₹23,500 करोड़
  • कुल लाभार्थी: प्रत्येक किश्त में औसतन 8-10 करोड़
  • कुल वितरित राशि: ₹3,69,000 करोड़ से अधिक

PM-KISAN योजना आज देश के सबसे बड़े प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) कार्यक्रमों में से एक बन चुकी है। यह योजना न केवल किसानों की आर्थिक सहायता कर रही है, बल्कि डिजिटल और पारदर्शी शासन की मिसाल भी पेश कर रही है। आगामी 2 अगस्त को जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 20वीं किस्त जारी करेंगे, तब तक 10 करोड़ से अधिक किसान इस योजना से जुड़ चुके होंगे, जो भारतीय कृषि के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

Previous Post

ई-नाम से बदली कृषि मंडियों की तस्वीर, 1,522 मंडियों को जोड़ा गया, 4.39 लाख करोड़ का व्यापार संपन्न

Next Post

SSC परीक्षा विवाद: छात्र-शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है छात्रों का मांगें

Next Post
SSC परीक्षा विवाद: छात्र-शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है छात्रों का मांगें

SSC परीक्षा विवाद: छात्र-शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है छात्रों का मांगें

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.