֍:ऐसे करें शिमला मिर्च की खेती§ֆ:मानसून के चलते शिमला मिर्च की फसल काफी प्रभावित हुई है. ऐसे में शिमला मिर्च की डिमांड को देखते हुए घर में भी शिमला मिर्च को लगा सकता हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको किसी नर्सरी से शिमला मिर्च के बीज लाने होंगे. जिसको आप गमले या फिर किसी ग्रो बैग में उगा सकते हैं. शिमला मिर्च उगाने के लिए आपको रेतीली-दोमट मिट्टी का इस्तेमाल करने होगा. साथ ही पानी के निकास की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी. गमले में मिट्टी में जैविक खाद को मिलाकर धूप में रखें, जिससे मिट्टी में मौजूद कीड़े बाहर निकल जाएंगे. इसी दौरान बीजों को 24 घंटे के लिए हल्के गर्म पानी में भिगो लें. बाद में बीज को मिट्टी के अंदर 3 से 4 इंच की गहराई में दबा दें. बीज लगाने के बाद ऊपर से गोबर की खाद डालें और फिर एक से दो मग पानी डालें. जब तक बीज अंकुरित ना हो जाए, तब तक गमले को तेज धूप में ना रखें. §ֆ: पौधा में रोजाना दिन में एक बार ही पानी डालें क्योंकि ज्यादा पानी डालने से बीज खराब हो सकता है. पौधे में हर 20 दिन जैविक खाद जरूर डालें. साथ ही पौधे में प्राकृतिक कीटनाशक दवाई का छिड़काव करें. शिमला मिर्च का पौधा रोपाई के 75 दिन बाद उत्पादन देना शुरू कर देता है. §भारत में हाल ही में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, कई लोगों ने सब्जी खरीदना ही छोड़ दिया है. ऐसे में अगर आप कृषि क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो आप भी घर पर उगा सकते हैं हरी-भरी शिमला मिर्च. जिससे बचत तो होगी ही साथ ही ताजा और बिना किसी केमिकल के उगी हुई शुद्ध सब्जी घर में ही मिल जाएगी. तो चलिए आज आपको बताते हैं शिमला मिर्च की खेती घर में करने के तरीको के बार में…

