֍:हेलमेट नहीं तो होगा चालान§ֆ:नया नियम बाइक चलाने और पीछे बैठने वालों पर लागू किया गया है. दोनों को हेलमेट लगाना होगा. पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट तेल भराने के लिए जबरदस्ती करने वालों का चालान काटा जाएगा. इसके लिए सभी पंप मालिकों को सीसी कैमरे की फुटेज देनी होगी. पिछले दिनों परिवहन आयुक्त ने पूरे प्रदेश में नो हेलमेट नो फ्यूल रणनीति को लागू करने के लिए सभी डीएम को पत्र लिखा था. इसके बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी थी. परिवहन आयुक्त ने पहले शहरी क्षेत्र में रणनीति को लागू करने को कहा था. §֍:जागरुक करेगा ये विभाग§ֆ:जागरुक करेगा ये विभाग§֍:जिले में पेट्रोल पंप की संख्या§ֆ:• इंडियन आयल – 97
• भारत पेट्रोलियम – 28
• हिंदुस्तान पेट्रोलियम – 33
• न्यारा – 02
• रिलायंस – 03
§यातायात नियमों में सुधार करने के लिए राज्य और केंद्र सरकारें लगातार प्रयास कर लोगों को जागरुक करती रहती हैं. अब बिना हेलमेट लगाए पंप पर पहुंचने वाले बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं मिलेगा. डीएम कृष्णा करुणेश ने नो हेलमेट नो फ्यूल को मंजूरी दे दी है. इसे 26 जनवरी से लागू कर दिया जाएगा. इसके साथ ही सभी पेट्रोल पंप मालिकों को एक सप्ताह में जागरूकता होर्डिंग परिसर में लगानी होगी.

