֍:दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भीड़§ֆ:दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लोगों की लंबी कतारें देखने मिल रही हैं. छठ के पर्व को लेकर लोग बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतेजार कर रहे हैं. रेलवे की तरफ से यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं. कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी स्टेशनों पर भीड़ बेकाबू होती जा रही है. लोगों का कहना है कि सरकार स्पेशल ट्रेन तो चला रही है लेकिन यह 24 से 48 घंटे तक की देरी से पहुंच रही है. लोग सुबह से ही स्टेशन पहुंच रहे हैं ताकि लंबी लाइन में लगकर जनरल का टिकट कटा सकें. §֍:रेलवे स्टेशन पर बने पंडाल§ֆ:भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की तरफ से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दो पंडाल बनाए गए हैं ताकि लोग वहां पर बैठ कर अपनी ट्रेन के आने का इंतजार कर सकें. एक पंडाल मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों के पास बना है. इसमें जनरल टिकट के लिए 9 काउंटर बनाए गए हैं. लोगों की मदद के लिए दो हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं. यही नहीं रेलवे थाने के बाहर बने पंडाल में आधा दर्जन ATVM मशीन लगाई गई हैं ताकि लोग खुद भी टिकट ले सकें. हालांकि, उनकी मदद के लिए वहां पर स्टाफ मौजूद हैं. §֍:§दिवाली के बाद अब छठ पर्व आ रहा ह. इसको लेकर लोग खूब तैयारियां करते हैं और अपने घर जाकर परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं. छठ बिहार का एक खास त्योहार है. दिल्ली में बिहार के भारी संख्या में लोग रहते हैं. इस बार छठ को लेकर यात्रियों का उत्पाह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगी लंबी कतारों से देखा जा सकता है. रेलवे स्टेशनों पर भीड़ इतनी है कि बैठना तो दूर लोगों को स्टेशन परिसर में खड़े होने की जगह नहीं मिल रही है.

