ֆ:
अमेरिकी मौसम विभाग ने फीनिक्स सहित कई क्षेत्रों तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। उधर, सर्बिया में मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज करने की बात कही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रेड अलर्ट घोषित करते हुए लोगों को गर्मी में बाहर न निकलने की सलाह दी है। बेलग्रेड में भी हाल बेहाल है। गर्मी के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
§अमेरिका समेत दुनिया के कई देश आजकल भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। एशिया और यूरोप महाद्वीप में सैकड़ों लोगों की जान अब तक गर्मी से जा चुकी है। सऊदी अरब में तापमान 51 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

