ֆ:इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक भारतीय नागरिक को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत 55 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह भी कहा कि, देश में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोलने का काम भी तेजी से चल रहा है।
§18वीं लोकसभा के गठन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सभी सांसदों को जीत की बधाई दी।

