ֆ: PAU की डॉ. लखविंदर कौर, एक्सटेंशन साइंटिस्ट को “यंग वूमेन एक्सटेंशन साइंटिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. धर्मिंदर सिंह, प्रिंसिपल एक्सटेंशन साइंटिस्ट और डॉ. मनमीत कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर को विभिन्न विषयों में “बेस्ट पोस्टर अवार्ड” प्राप्त हुए।
§ֆ: इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल; अनुसंधान निदेशक डॉ. अजीमेर सिंह धत्त; विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. मखन सिंह भुल्लर; कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. सी.एस. औलख; संचार केंद्र के अतिरिक्त निदेशक डॉ. तजिंदर सिंह रिआर और जनसंपर्क के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. कुलदीप सिंह ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी।इसी के साथ उनके योगदान को सराहा।यह सम्मान न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि कृषि विस्तार शिक्षा के क्षेत्र में PAU की सशक्त उपस्थिति को भी दर्शाता है।§पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), लुधियाना के विस्तार शिक्षा विभाग के संकाय सदस्यों ने मेघालय के उमियाम में 22 से 24 मई तक आयोजित 12वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी “भविष्य की कृषि: प्रौद्योगिकी, स्थिरता और उससे आगे” में सक्रिय रूप से भाग लिया और अनेक सम्मान प्राप्त किए। यह संगोष्ठी सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए कम्युनिटी मोबिलाइजेशन सोसायटी (MOBILIZATION) द्वारा सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (CAU), इम्फाल तथा ICAR रिसर्च कॉम्प्लेक्स फॉर नॉर्थ ईस्टर्न हिल (NEH) रीजन, उमियाम के सहयोग से आयोजित की गई थी।

