֍:क्या होगी कहानी ?§ֆ:इस सीरीज मे कई सारे एडवेंचर और नॉन वेज कॉमेडी मिलने वाली है. इस सीरीज की कहानी एक मजदूर के लापता होने और नागालैंड से दिल्ली एक वार्ता के लिए आए दबंग नागा नेता का होटल के भीतर सर काट दिए जाने की दो अलग-अलग तफ्तीशों से शुरु हुई. इसमें ऑउटर जमनापाप इंस्पेक्ट हाथीराम की सूझबूझ को बेहतर तरीके से दर्शाया गया है. बता दें कि अंसारी अब आईपीएस अधिकारी बन चुका है.§֍:दिखेगा दोस्ताना§ֆ:हाथीराम और अंसारी के बीच का जो दोस्ताना, दोनों के पदों में आए बदलाव के बावजूद कायम रहता है, वह ही इस सीरीज का सबसे मजबूत पक्ष है. लेकिन, जूनियर के सीनियर बन जाने के बाद भी अपने ट्रेनिंग कोच को सर कहते रहने की केमिस्ट्री कितनी देर तक देखी जा सकती है भला. लैब के एक्सपेरिमेंट जैसी इस कहानी में फिर अनानास के नाम पर हेरोइन का धंधा आ मिलता है. नॉर्थ ईस्ट के विद्रोहियों को होने वाली फंडिंग का सिरा भी खुलता है और ये भी खुलता है कि उत्तर पूर्व में बरसों से भसड़ मचा रहे ये उग्रवादी आखिर करते क्या हैं, कमाते क्या हैं और खाते-पीते क्या हैं? एक तरह से इस बार हाथीराम चौधरी को उत्तर पूर्व के तथाकथित विद्रोहियों के चेहरे का नकाब नोचना है.§करीब पांच सालों के लंबे इंतेजार के बाद पाताल लोक का सीजन 2 रिलीज हुआ है. यह अमेजन प्राइम की एक वेब सीरीज है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था. अब एक बार फिर हाथीराम चौधरी अपनी ईमांदारी, हिम्मत से माफियाओं का सफाया करने वाले हैं. इस सीरीज को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर बनाया था. लेकिन, अब अनुष्का इस टीम का हिस्सा नहीं हैं.

