֍:सुप्रीम कोर्ट से मांगा समर्थन §ֆ:डल्लेवाल ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट की बेंच को पत्र लिखते हुए इस मामले पर विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा, मैं आपसे निवेदन करता हूं कि केंद्र सरकार को आप एमएसपी पर कानून बनाने का निर्देश दें। संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट और किसानों के भावनाओं को देखते हुए यह जरूरी हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैरराजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के लेटरहेड पर डल्लेवाल ने अपने दस्तखत करके यह याचिका फाइल की है।§किसानों की मांगों को लेकर पिछले 28 दिन से अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर अपील की है कि संसद की स्थायी समिति की तरफ से की गई सिफारिशों को लेकर केंद्र को निर्देश दिए जाएं। कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण को लेकर बनी स्टैंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में किसानों की एमएसपी पर गारंटी वाली मांग का समर्थन किया है। कमेटी ने यह भी कहा है कि एमएसपी के प्रस्ताव को लागू करने के लिए कृषि मंत्रालय को एक रोडमैप तैयार करना चाहिए।

