֍:भावुक हुए मृतका के माता पिता §ֆ:वे आगे कहती हैं कि संजय को किसी ने हमारी बेटी को मारने के लिए भेजा था. हम सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के बारे में फर्जी खबरें बर्दाश्त नहीं कर सकते. जब मेरी बेटी के साथ ऐसी घटना हो रही थीं, तो वह मेरे (मां) लिए रोई होगी.
मृतका की मां ने दावा किया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने घटना के बाद उनसे फोन करके माफी तक नहीं मांगी. मेरी बेटी को डर था कि डॉ. संदीप घोष उसको एमडी के एग्जाम में फेल कर देंगे. मेरी बेटी के आखिरी शब्द थे, ‘मेरा खाना आ गया है.'”
§ֆ:§֍:’पिता के लिए दवाई मंगाना चाहती थी…’§ֆ:मृतका की मां ने आगे बताया कि जिस दिन उसकी रेप के बाद हत्या हुई, वो अपने पिता के लिए दवाई मंगाना चाहती थी और उसके बाद डिनर करना चाहती थी. उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस उनके घर आए और उन्हें इंसाफ का आश्वासन दिया और कहा कि वे परिवार के साथ खड़े रहेंगे.”
अपनी बेटी का शव देखने के लिए पुलिस और आरजी कर हॉस्पिटल के अधिकारियों को इंतजार करने के लिए कहने की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “वे कुछ छिपा रहे थे और हमारी बच्ची का शव नहीं दिखाया. हमारी बेटी का चेहरा दिखाने में उन्हें चार घंटे क्यों लगे? वे क्या छिपा रहे थे? वे शव को ठिकाने लगाने की जल्दी में थे.”
§कोलकाता रेप-मर्डर मामले का शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. फैमिली ने कहा कि आरोपी संजय रॉय को किसी ने उनकी बेटी की हत्या के लिए भेजा था. कोलकाता पुलिस के संजय रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले आरजी कर हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था. बाद में पोस्टमार्टम से पता चला कि रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी.

