֍:पाम तेल का आयात बढ़ा§ֆ:चालू सीजन 2024-25 के पहले दो महीनों के दौरान 27.25 लाख मीट्रिक टन अन्य खाद्य तेलों का आयात हुआ है. वहीं, पिछले सीजन 2023-24 में 24.55 लाख मीट्रिक टन तेल आयात किया गया था. पाम तेल का आयात अक्टू बर-नवंबर 2024 में घटकर 13.42 लाख मीट्रिक टन रह गया, जबकि पिछले साल यह 17.63 लाख मीट्रिक टन था.§֍:सोयाबीन का आयात बढ़ा§ֆ:भारत के सोयाबीन तेल का आयात 173.78 प्रतिशत बढ़कर 8.28 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया है. पिछले सीजन में यह 3.02 लाख मीट्रिक टन था. भारत ने अक्टूबर-नवंबर 2024 में मात्र दो महीनों में 6.05 लाख मीट्रिक टन सूरजमुखी तेल का आयात किया है. वहीं, 2023 के सीजन में 3.89 लाख मीट्रिक टन तेल का आयात किया गया था.§अब मलेशिया में लगातार पाम तेल के उत्पादन में गिरावट आने और इंडोनेशिया में पाम तेल से जैव ईंधन उत्पादन बढ़ाए जाने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाम तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. इससे भारत में अब सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल के आयात में उछाल देखने को मिल रहा है. भारत में 2025-2025 सीजन में दो महीनों में खाद्य तेलों के आयात में 13.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है.

