ֆ:
सेना के कैंट पर आतंकियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि सेना के हेलीकॉप्टर को भी आतंकवादियों ने मार गिराया है। आतंकवादियों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 17 सैनिक मारे गए हैं। जिनमें दो मेजर और 2 कैप्टन रैंक के अधिकारी शामिल थे। अब देखना होगा कि कौन सा आतंकी संगठन इस हमले की जिम्मेदारी लेता है। क्या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान इसके पीछे है या फिर कोई और संगठन इसके पीछे है। पाकिस्तान में एक-दो संगठन ऐसे नहीं हैं। पाकिस्तान में न जाने कितने ऐसे संगठन हैं जो आतंकवाद को पाल पोस रहे हैं। लेकिन जिस जहर के पेड़ को पाकिस्तान ने बोया है, उसके परिणाम पाकिस्तान को झेलने पड़ रहे हैं।
§
आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब उसी का शिकार हो रहा है। पाकिस्तान की सेना पर आतंकवादियों ने बड़ा प्रहार किया है। पाकिस्तान के बन्नू इलाके से ये खबर सामने आई है। बन्नू इलाके में सेना का कैंट एरिया है।

