ֆ:लेकिन इसके चार दिन बाद ही बीसीसीआई के गलियारे से आई टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान दौरा नहीं करने के अनाधिकारिक खबर पीसीबी के अरमानों पर पानी फेरती दिख रही है।
ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा, मैं आशा करता हूं कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आए। पूरा देश सारी टीमों के स्वागत सत्कार के लिए तैयार बैठा है। सबका जबरदस्त स्वागत होगा और जबरदस्त क्रिकेट भी होगी। फैसलिटीज अच्छी हैं और स्टेडियम नए बन रहे हैं। पाकिस्तान में ये टूर्नामेंट शानदार होगा। पाकिस्तान और दुनिया में क्रिकेट की बेहतरी के लिए पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट की जरूरत है। मैं आशा करता हूं कि सभी टीमें इसके लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगी।
§पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी की तैयारियों में जोर शोर से जुटा है। पीसीबी ने अपने हालिया बजट में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लाहौर, कराची और रावलपिंडी में स्टेडियम के रिनोवेशन के लिए बड़ी राशि आवंटित की है।

